टीआरपी डेस्क। जगदलपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। परपा थाना क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर में पदस्थ आरक्षक संदीप बाकला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय संदीप हाल ही में ट्रैफिक विभाग से तबादले के बाद लोहंडीगुड़ा थाने में भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सुबह सामान्य बातचीत के बाद उसने काम का बहाना किया और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला और कोई आवाज भी नहीं आई, तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए, संदीप फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या की वजह अभी रहस्य बनी हुई है। परिजनों और सहयोगियों से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  लापरवाही: 15 कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव बताकर भेज दिया घर, जांच के आदेश

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।