रायपुर। Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दुर्ग के पदुम नगर निवास पर शुक्रवार सुबह ईडी ने छापेमामारी की। ईडी की यह टीम सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंची, जिसमें 12 अधिकारी शामिल थे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं। टीम ने भूपेश बघेल के निवास की तलाशी ली और जांच शुरू की।

Chhattisgarh ED Raid: भारी पुलिस बल तैनात

जैसे ही ईडी की कार्रवाई की खबर फैली, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में भूपेश बघेल के घर पहुंचने लगे। चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा जैसे कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रायपुर जिला पुलिस ने तत्काल निवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) का जन्मदिन है। सुबह से ही उनके निवास में पारिवारिक आयोजन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन ईडी की दबिश ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया।

See also  दंतेवाड़ा में नि:शुल्क गौसेवा करते हैं राहुल पाल

इधर बघेल ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था. भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.” उन्होंने बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया।