भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर एक बार फिर छापा मारा है। आशंका जताई जा रही है कि हजारों करोड़ के शराब घोटाले को लेकर यह छापेमारी की गई है। इस मौके पर बघेल के निवास के बाहर CRPF के जवान बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।
जानकारी मिली है कि ED के अफसर बघेल के निवास पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ छह गाड़ियों में पहुंचे। बता दें कि छह महीने के भीतर ईडी की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इस मौके पर भूपेश बघेल की ओर से एक ट्वीट X पर जारी किया गया है जिसमे लिखा है
“ED आ गई.
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025″
इधर पूर्व सीएम बघेल के भिलाई निवास पर छापे की खबर फैलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए हैं।
अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि ED का यह छापा किस मामले को लेकर मारा गया है, मगर इस बात की संभावना जताई जा रही है कि शराब घोटाला या फिर महादेव सट्टा एप को लेकर ED ने यहां दबिश दी है। यह भी बताया जा रहा है कि छापे के दौरान भूपेश बघेल और उनके पुत्र निवास पर ही मिल गए हैं।
भूपेश बघेल के निवास पर ED की दो छापामार कार्रवाई के बाद 26 मार्च को सीबीआई ने भी पूर्व सीएम के निवास पर दबिश दी थी। छह महीने के भीतर ईडी तीसरी बार पूर्व सीएम के निवास पहुंची है। 3200 करोड़ के शराब घोटाला कऔर महादेव सट्टा मामले में छापामारी कार्रवाई चलने की बात सामने आ रही है।
ईडी की दबिश को लेकर पूर्व सीएम बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में साहेब ने ईडी भेज दी है।
ED आ गई.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025
आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.
अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.
भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.
(कार्यालय- भूपेश बघेल)
पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए निवास के बाहर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है।


