रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है। पहले कवासी लखमा को टारगेट किया, देवेंद्र यादव को टारगेट किया और अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके… हम न डरेंगे, न झुकेंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा। जहां से चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया है। चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड में लेने की तैयारी है।

See also  CGMSC घोटालाः रीजेंट की एकमुश्त खरीदी पर दो आईएएस से 6 घंटे पूछताछ

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा। 8 अधिकारियों की टीम दबिश देने 2 गाड़ियों में पहुंची।