रायपुर। आज, शुक्रवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी के लिए पहुंचीं। खास बात ये कि ये कार्रवाई उस दिन हुई जब उनके बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। बघेल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा तंज कसा है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार और दो OSD के यहां ED आई थी। अब मेरे बेटे के जन्मदिन पर मेरे घर छापा पड़ा है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।”

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 12 अधिकारी बघेल के भिलाई निवास पर पहुंचे, जिनके साथ CRPF के जवानों की बड़ी टुकड़ी भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि छापेमारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की जा रही है।

See also  विवादों के बीच हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों को बांटेगी पतंजलि की एक लाख कोरोनिल किट

विधानसभा पहुंचे बघेल

ईडी रेड के बावजूद भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अंतिम सत्र में शामिल होने रवाना हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा – “आज विधानसभा में अडानी द्वारा तमनार में पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाना था, इसलिए ‘साहेब’ ने ED भेज दी।”

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, “पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED आई थी। इस बार बेटे के जन्मदिन पर आई है। ये सब कुछ अपने मालिक को खुश करने के लिए किया जा रहा है। लेकिन भूपेश बघेल न झुकेगा, न डरेगा।”

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1946071315598971151