रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर ईडी छापे को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा ED एक स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी है और उसका मकसद भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना है, ना कि किसी को खुश करना।

विजय शर्मा ने विधानसभा सत्र से पहले मीडिया से बातचीत में कहा। उन्होंने बताया कि शराब घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में थीं और उसका मॉडल दिल्ली और झारखंड तक पहुंचा। हमें मालूम है मामला क्या है, इसलिए ईडी आई है।

भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। ये वही लोग हैं जो 1975 की इमरजेंसी में चुनाव आयोग को पूरी तरह बर्बाद कर चुके हैं, और आज उसी संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, आज चुनाव आयोग मजबूती से काम कर रहा है, और जब वह आपके हिसाब से काम नहीं करता, तो आप उसे भी कठघरे में खड़ा कर देते हैं।

See also  Balodabazar violence : बलौदाबाजार आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ क्षति का अनुमान

सदन में शराब घोटाले पर विपक्ष के हमले पर विजय शर्मा ने कहा कि विपक्ष को तर्कपूर्ण सवाल पूछने का अधिकार है, और सरकार उसके हर मुद्दे का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा हम किसी सार्थक बहस से नहीं भागते।

दरअसल, ईडी की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने कहा था, आज मेरे बेटे का जन्मदिन है, पिछले साल मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठना था, इसलिए मोदी-शाह ने ईडी भेज दी।

इस बयान को लेकर विजय शर्मा ने दो टूक कहा ईडी किसी के जन्मदिन पर नहीं, जांच के आधार पर आती है। अगर पहले कुछ गलत हुआ है, तो उसकी जांच आज होगी ही।