जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कठोर रुख अपनाया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला, ताकि आम जनता को इनकी करतूतों से अवगत कराया जा सके और अपराधियों में खौफ पैदा हो।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोपाल पाल उर्फ बड़ा बंगाली और शुभम पाल उर्फ छोटा बंगाली के रूप में हुई है। गुंडों ने इस हमले में लकड़ी का पटरा प्रयोग किया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों को थाने से पैदल ही जुलूस की शक्ल में कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़ कर माफ़ी मांगते हुए आइंदा गुंडागर्दी नहीं करने की बात कहते रहे। इन्हें न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर चांपा पुलिस ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 43 लाख की ठगी करने वालो पर 'प्रहार', रूपये लेने वालों के साथ ही देने वाले को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार