टीआरपी डेस्क। Stock Market : आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। सेंसेक्स में 248.21 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 82,435.02 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 69.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,130.20 का आंकड़ा छुआ। बाजार की इस शानदार ओपनिंग में अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

टाटा मोटर्स के शेयरों में 2.73 पर्सेंट की उछाल है और यह 691.65 रुपये पर पहुंच गया है। मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी अच्छी खासी तेजी है। हालांकि, टाटा की कंपनी टाइटन लाल है। टेक महिंद्रा सेंसेक्स टॉप लूजर है।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त उछाल
अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पोर्ट्स जैसे स्टॉक्स में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई। अदाणी ग्रुप के प्रमुख शेयरों का हाल इस प्रकार रहा-

  • अदाणी एंटरप्राइजेज: 1.36% की तेजी के साथ 2,623.00 रुपये पर, यानी 35.20 रुपये की बढ़त।
  • अदाणी ग्रीन एनर्जी: 2.16% की तेजी के साथ 1,035.60 रुपये पर, यानी 21.90 रुपये की तेजी।
  • अदाणी टोटल गैस: 1.05% की बढ़त के साथ 653.75 रुपये पर, यानी 6.80 रुपये ऊपर।
  • अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन: 1.07% चढ़कर 1,435.90 रुपये पर पहुंचा, यानी 15.20 रुपये की तेजी।
  • अदाणी पावर: 0.68% की तेजी के साथ 594.55 रुपये पर, यानी 4.00 रुपये ऊपर।
  • अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस: 0.65% की बढ़त के साथ 872.80 रुपये पर, यानी 5.60 रुपये की तेजी।
See also  कंगाल हुए अनिल अंबानी: चीनी बैंक जब्त करेंगे विदेशी संपत्ति, जानिए पूरा मामला