टीआरपी डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मस में एक YouTube भी है। वैसे तो कई अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मस हैं जिनमें लोग अपनी तस्वीरें, विडियों और जीवन से जुड़ी घटनाए साझा करते हैं, लेकिन YouTube दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मस से अलग इसलिए है क्योंकि यह प्लैटफॉर्म लोगों को विडियो अपलोड करने पर इंगेजमेंट के अनुसार पैसों का भुगतान करता है। जिससे लोगों का सोशस मीडिया पर नज़र आने का शौक तो पूरा होता ही है, लेकिन इसके साथ ही वे आर्थिक तौर पर मजबूत भी होते हैं।
भारत में YouTube प्रचलन इसकदर बढ़ चुका है कि बहुत से लोग अब YouTube में वीडियोज़ पोस्ट करने को ही अपना कैरियर बना चुके है। जिससे वे पैसे कमाने के साथ-साथ देश-दुनिया में नाम भी कमा रहे हैं। आईए जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर 10 YouTubers कौन हैं…
#1 गौरव चौधरी “Technical Guruji“
टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी का एक प्रसिद्ध YouTube चैनल है जिसके 23.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। यह सरल भाषा में तकनीकी संबंधित कंटेंट पर केंद्रित है। ₹360 करोड़ की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ गौरव भारत के सबसे अमीर YouTuber हैं। गौरव का एक और चैनल ‘गौरव चौधरी ऑफिशियल’ भी है, जहां वे अपने व्यक्तिगत वीडियो और लाइफ टॉक्स पोस्ट करते हैं।

#2 अजय नागर “CarryMinati”
CarryMinati अजय नागर का प्रसिद्ध YouTube चैनल है जिसके 45.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं| यह भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर है| जिन्होंने अपनी शानदार रोस्टिंग, गेमिंग स्ट्रीम के साथ सामाजिक टिप्पणी और अपने गाने की बदौलत लोगों के दिलो में राज किया है| इनकी net worth. ₹131 करोड़ है। अजय ने बहुत कम उम्र में ही यूट्यूब इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। वे भारत ही नहीं पुरे एशिया में सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले व्यक्तिगत You tuber हैं| इनकी कहानी मेहनत, जूनून और रचनात्मकता की एक मिसाल है|

#3 भुवन बाम “BB Ki Vines”
YouTuber भुवन बाम इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। भुवन बाम को ‘BB Ki Vines’ से पहचान मिली। YouTube के अलावा भुवन बाम कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर, सॉन्ग राइटर और लेखक भी हैं। भुवन बाम के YouTube चैनल BB Ki Vines के कुल 26.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी अनुमानिक net worth. ₹122 करोड़ है। YouTube भुवन बाम की कमाई का एक लौता ज़रिया नहीं है YouTube के अलावा भी वे विज्ञापन, ब्रांड कोलैबरेशन, म्यूजिक और वेब सीरीज के ज़रिए भी मोटी कमाई करते हैं।

#4 अमित भड़ाना “Amit Bhadana”
दिल्ली के एक साधारण परिवार का लड़का अमित भड़ाना आज YouTube की दुनिया में एक बड़ा नाम है। लेकिन उनकी खास बात सिर्फ उसकी शोहरत नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और कंटेंट में मिलने वाला वो देसीपन है जिसमें हम सब खुद को देख पाते हैं। अमित के वीडियोज़ न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि यह भी सिखाती हैं कि अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भी आसमान को छुआ जा सकता है। अमित का YouTube चैनल ‘Amit Bhadana’ नाम से ही है जिसके 24.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इसके साथ ही अमित का net worth. ₹80 करोड़ है।

5 निशा मधुलिकादि “NishaMadhulika”
निशा मधुलिका देश की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर और सबसे धनवान यूट्यूर्स की लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। निशा मधुलिका बहुत ही आसान तरीके से अलग-अलग पकवान बनाना सिखाती हैं। घर की रसोई में उपलब्ध सामान्य सामग्री का इस्तेमाल करते हुए भोजन बनाने की विधि शायद ही कोई दूसरा यूट्यूबर इतनी सरलता से सिखा सकता है। इनका You Tube चैनल NishaMadhulika नाम से ही है जिसमें कुल 14.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। निशा मधुलिका का net worth. ₹43 करोड़ है।

#6 आशीष चंचलानी “ashish chanchlani vines”
ashish chanchlani vines आशीष चंचलानी का YouTube चैनल है। B. Tech की पढ़ाई के दौरान आशीष ने यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो देखना शुरू किया था। इससे उन्हें खुद के कॉमेडी शॉर्ट्स बनाने की प्रेरणा मिली।आशीष ने 7 जुलाई 2009 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। यह और बात है कि अपना पहला वीडियो उन्होंने 2014 में डाला। शुरू में वह फिल्मों के रिव्यू किया करते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने वाइन बनाना शुरू कर दिया। यूट्यूब के अलावा आशीष अलग-अलग तरीकों से अपनी आय बढ़ाते हैं। वह लाइव शो, वस्तुएं बेचना, ऐड्स, जाने-माने ब्रॉन्ड्स और मशहूर हस्तियों के साथ भी कोलैबरेट कर भी पैसे कमाते हैं। ashish chanchlani vines के कुल 9.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और आशीष चंचलानी की net worth. ₹41 करोड़ है।

#7 संदीप माहेश्वरी “Sandeep Maheshwari”
संदीप माहेश्वरी आज भारत के ज़्यादातर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एक सफल उद्यमी, प्रतिभाशाली फोटोग्राफर और दमदार प्रेरक वक्ता, जिन्होंने अपने जुनून को अपने कैरियर में तब्दील कर लिया। Imagesbazaar.com के संस्थापक और CEO के रूप में उन्होंने भारत का सबसे बड़ा स्टॉक इमेज संग्रह बनाया। जिसके जरिए उन्होंने 1,100 फोटोग्राफर्स और 1 लाख से अधिक भारतीय मॉडल्स को एक मंच उपसब्ध किया। संदीप अद्वितीय सोच “जो कम प्रयास में अधिक सफलता पर केंद्रित है” ने उन्हें भारत के सबसे तेजी से बढ़ते उद्यमियों में से एक बना दिया। उनके “जीवन-परिवर्तन सेमिनार” और 28.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले YouTube चैनल Sandeep Maheshwari ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है।
संदीप माहेश्वरी की net worth. ₹41 करोड़ है जिसके साथ ही वो भारत के सातवें सबसे अमीर यबट्यूबर हैं।

#8 फैज़ल खान (खान सर) “Khan GS Research Center”
फैजल खान जिन्हें पूरे देश में लोग खासकर युवा ‘खान सर’ के नाम से जानते हैं | खान सर बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक भारतीय शिक्षक और यूट्यूबर हैं। वे भारत में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खान Khan GS Research Center के नाम से एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। खान सर एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यबूर भी हैं। वे अपने असाधारण और इंटरैक्टिव शिक्षण के तरीके और लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लोकप्रिय हैं, खासकर उन छात्रों को जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। अपने कोचिंग सेंटर और अपने बेहद लोकप्रिय YouTube चैनल “Khan GS Research Center” के साथ वे भारत के शिक्षा जगत में एक जाना-माना नाम बन चुके हैं। खान सर के You Tube चैनल “Khan GS Research Center” के 24.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी net worth. ₹41 करोड़ है।

#9 गौरव तनेजा “Flying Beast”
गौरव जिन्हें लोग “Flying Beast” के नाम से जानते हैं केवल यूट्यूबर ही नहीं हैं, बल्कि वो एक फिटनेस एक्सपर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। पढ़ाई के बाद उन्होंने पायलट बनने का अपना सपना पूरा किया और स्पेन से ट्रेनिंग लेकर इंडिगो और फिर एयर एशिया में काम किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने एयर एशिया की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाया और अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी। नतीजा ये हुआ कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। गौरव ने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत फिटनेस वीडियोज़ से की। उनका चैनल ‘FitMuscle TV’ बॉडीबिल्डिंग और डाइट टिप्स के लिए युवाओं के बीच पॉपुलर हो गया जिसमें उनके 2.1 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। बाद में उन्होंने ‘Flying Beast’ नाम से व्लॉग चैनल शुरू किया जिसमें वह अपनी पत्नी रितु और बेटियों के साथ की जिंदगी शेयर करते हैं, इस चैनल पर उनके 9.34 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। इसके अलानवा गौरव का तीसरा You Tube चैनल ‘Rasbhari Ke Papa’ के नाम से है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ वीडियोज पोस्ट करते हैं। इस चैनल पर भी उनके 1.24 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। गौरव तनेजा के तीनों You Tube चैनल्स मिलाकर तकरीबन 13 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं और उनकी net worth. ₹38 करोड़ है।

#10 ध्रुव राठी “Dhruv Rathee”
ध्रुव राठी एक भारतीय यूट्यूबर, सामाजिक कार्यकर्ता, विश्लेषक, लाइफस्टाइल व्लॉगर और मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह एक भारतीय नागरिक है जो अब जर्मनी में रहते हैं। वह भारत में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर माने जाते हैं। ध्रुव समकालीन राजनीति, इतिहास, पर्यावरण, समाज और व्यक्तिगत वित्त जैसे विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर अपनी तथ्यात्मक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीति और ऑन-ट्रेंड विषयों पर अपनी उदार राय के लिए लोकप्रिय तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही विवादो से भी घिरे रहते हैं। ध्रुव राठी के 3 You Tube चैनल्स हैं। उनके मुख्य चैनल “Dhruv Rathee” के 29.2 मिलियन सब्स्क्राइबर्स, दूसरे चैनल “Dhruv Rathee Vlogs” के 3.36 मिलियन सब्स्क्राइबर्स और तीसरे चैनल “Dhruv Rathee Shorts” के 4.68 मिलियन सब्स्क्राइबर्स हैं। तो तकरीबन 37.50 मिलियन सब्स्क्राइबर्स और ₹24 करोड़ की net worth. के साथ ध्रुव भारत के दसवें सबसे बड़े यूट्यूबर हैं।



