टीआरपी डेस्क। भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

राज्यसभा के महासचिव को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पिछली बार लोकसभा महासचिव ने यह भूमिका निभाई थी। आयोग ने इस नियुक्ति से पहले विधि और न्याय मंत्रालय से परामर्श किया और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति भी प्राप्त की।

चुनाव प्रक्रिया की सुचारु रूप से निगरानी के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं — राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस संबंध में आवश्यक राजपत्र अधिसूचना शीघ्र ही जारी की जाएगी।

बता दे कि, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने पद से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके पत्र को स्वीकार करते हुए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी।

See also  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का सामने आया बड़ा बयान