टीआरपी डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava ने शुक्रवार को अपना नया 5G स्मार्टफोन Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 15 के साथ आता है। कंपनी ने वादा किया है कि फोन को Android 16 अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेंगे।
कीमत और उपलब्धता:
- कीमत: ₹9,999 (4GB RAM + 128GB स्टोरेज)
- रंग विकल्प: गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट
- सेल शुरू: 1 अगस्त, रात 12 बजे से सिर्फ Amazon पर
- ऑफर्स:
- ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट (ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान)
- ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस
- Lava की फ्री सर्विस एट होम सुविधा भी उपलब्ध
प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स:
- डिस्प्ले: 6.74-इंच HD+ (720×1612 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 2.5D कर्व्ड
- प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen 2
- RAM और स्टोरेज: 4GB LPDDR4x RAM (4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट), 128GB UFS 3.1 स्टोरेज
- ऑपरेटिंग सिस्टम: स्टॉक Android 15
कैमरा
- रियर: 50MP AI कैमरा
- फ्रंट: 8MP सेल्फी कैमरा
- बैटरी: 5,000mAh, 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
- सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक



