बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ बासागुड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में अभी भी जारी है।

मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

See also  बलौदा बाजार में तहसील कार्यालय में लगी आग, दमकलों की मदद से आग पर पाया काबू