टीआरपी डेस्क। रायगढ़ और जशपुर जिलों की सीमावर्ती ग्रामीण बस्तियों में इन दिनों एक आक्रामक मादा हाथी और उसके शावक जमकर उत्पात मचा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मादा हाथी अब तक छ: ग्रामीणों की जान ले चुकी है और आज तड़के एक और व्यक्ति की दर्दनाक मौत के साथ इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

पत्थलगांव के बालाझार गांव में आज सुबह 52 वर्षीय किसान सालिक राम टोप्पो पर हाथी ने हमला कर दिया और उन्हें पैरों तले कुचलकर मार डाला। घटना के समय ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हाथी के आक्रोश और साथ मौजूद शावक के चलते कोई भी पास नहीं जा सका।

वन विभाग की टीम पर भी हमला

इस घटना से कुछ ही घंटे पहले, वन विभाग की एक स्कार्पियो वाहन पर भी इस हाथी ने हमला किया था। वाहन में मौजूद तीन अधिकारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

ऐसा बताया जा रहा हैं कि, यह मादा हाथी अपने शावक की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक संवेदनशील हो गई है, जिससे उसकी आक्रामकता बढ़ी है। अब तक यह हाथी छह लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है, जिनमें जशपुर और रायगढ़ जिलों के ग्रामीण शामिल हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा से प्रशिक्षित महावत और एक विशेष हाथी को बुलाया गया है। हालांकि खबर लिखे जानें तक प्रयासों के बावजूद मादा हाथी और उसके शावक को काबू में नहीं लाया जा सका है।

See also  सुकमा में नक्सलियों ने पिता के बाद बेटे को भी मार डाला; पुलिस का मुखबिर बताकर सड़क किनारे फेंका शव

देखें VIDEO…