रायपुर। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी बुधवार, 30 जुलाई को प्रातः 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई बड़े और जनहितैषी फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य कर्मचारियों से जुड़े कुछ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही, खाद और बीज की आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर भी गंभीर चर्चा प्रस्तावित है। वहीं, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 11 जुलाई को आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने युवाओं और औद्योगिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। ऐसे में अब 30 जुलाई की बैठक को लेकर भी जनता और विभिन्न वर्गों में बड़ी उम्मीदें देखी जा रही हैं।

See also  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में मिली युवक की लाश, वजह जानने में जुटी GRP

बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दो दिवसीय दिल्ली दौरा प्रस्तावित है, जहां वे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।