रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजनयह परीक्षा 27 जुलाई, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित है।

परीक्षा का प्रारूप:

  • परीक्षा में केवल एक प्रश्न पत्र होगा।
  • कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • पूर्ण परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (11:00 AM से 1:15 PM तक) रहेगी।

आवश्यक दस्तावेज:

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को फोटो युक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। मान्य पहचान पत्रों में से कोई एक मूल प्रति लानी होगी:

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • विद्यालय/कॉलेज का फोटो युक्त परिचय पत्र
  • फोटो युक्त अंकसूची

फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
मूल पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देश

  • परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व अर्थात् प्रातः 10.30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट ले और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
  • यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो ले कर परीक्षा केंद्र में जाए।परीक्षार्थी परीक्षा कक्षा में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये।
  • व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
  • परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जाएं, प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र को पूर्णतः डाउनलोड कर और उनका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र में जाएं। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
  • किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर +91-0771-2972780 एवं मोबाईल नंबर +91-8269801982 पर समय प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है।
  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
See also  TMC को फिर झटका, राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफ…