बेमेतरा। जिले के चर्चित बिरनपुर कांड को लेकर एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है। इस प्रकरण की जांच कर रही CBI ने मुस्लिम समुदाय के दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे इलाके में फिर से तनाव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी लगभग दो साल बाद की गई है। इस मामले को लेकर साजा विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा में CBI जांच की मांग की थी।

गांव में पुलिस बल किया गया तैनात

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बिरनपुर में फिर से हलचल मच गई है। गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन सके। इससे पहले भी इस संवेदनशील मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन लंबे समय से जांच ठंडे बस्ते में पड़ी थी। अब एक बार फिर CBI की सक्रियता से इस केस ने नया मोड़ ले लिया है।

See also  अब 6-8 फरवरी तक होगा बस्तर पंडुम का संभाग स्तरीय आयोजन

गौरतलब है कि बिरनपुर में वर्तमान विधायक ईश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के दो व्यक्तियों को भी मार दिया गया था। बिरनपुर कांड ने साल 2023 में प्रदेशभर में भारी राजनीतिक और सामाजिक बवाल खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर गिरफ्तारी की खबर के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है।