टीआरपी डेस्क। मानसून में जब हरी सब्जियां खाने में परहेज़ रखने को कहा जाता है, तब अरबी का पत्ते को सेहत का सहारा क्यों माना गया है ? बारिश के मौसम में जहां बाकी पत्तेदार सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, वहीं अरबी के पत्ते यानी घुइयां के पत्ते को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसकी वजह है इसका खास पोषण और मानसून में आसानी से मौजूदगी है।

स्वाद समेत सेहत के लिए भी फायदेमंद

हार्ट शेप वाले अरबी के ये हरे पत्ते स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। इनमें विटामिन C, विटामिन A, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ये पत्ते रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर माने जाते हैं।

विज्ञान भी करता है फायदों की पुष्टि

‘साइंस डायरेक्ट’ में छपी एक स्टडी के अनुसार, अरबी के पत्तों में एंटीऑक्सिडेटिव, एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें गठिया, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों से बचाव के गुण पाए जाते हैं।

See also  नान घोटाले में अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

एक्सपर्ट की राय

डॉ. अनु अग्रवाल (न्यूट्रिशनिस्ट) ने बताया कि USDA के अनुसार, अरबी के पत्ते कम कैलोरी, हाई फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये पत्ते इम्यूनिटी, हार्ट हेल्थ और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

  • दिल के लिए फायदेमंद: कोलेस्ट्रॉल फ्री और फाइबर युक्त।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल: डायटरी नाइट्रेट्स से भरपूर।
  • इम्यूनिटी बूस्टर: विटामिन C और पॉलीफेनोल्स से युक्त।
  • आंखों के लिए बेहतरीन: विटामिन A का अच्छा स्रोत।
  • वज़न घटाने में सहायक: कम कैलोरी और हाई फाइबर।
  • स्किन के लिए हेल्दी: थ्रेओनिन अमीनो एसिड से कोलेजन बनता है।
  • बेहतर पाचन: कब्ज से राहत और आंतों के लिए लाभकारी।
  • सूजन में कमी: एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण।
  • संभावित कैंसर से सुरक्षा: एंटीऑक्सिडेंट्स की मौजूदगी।

कैसे करें अरबी के पत्तों का सेवन (सावधानियां)

कच्चे अरबी के पत्ते खाने से गले में जलन और किडनी स्टोन तक हो सकते हैं। इन्हें पकाने का सही तरीके का पालन जरूरी है।

  • ताजे और हरे पत्ते चुनें
  • डंठल काटकर अच्छे से धोएं
  • कम से कम 10 से 15 मिनट तक उबालें
  • नींबू, इमली या दही जैसे खट्टे तत्व मिलाएं
  • हाथों में खुजली से वचाव के लिए पकाते समय ग्लव्स पहनें
See also  कोरोना वायरस का कहर : चीन में अब तक 170 की मौत, 24 घंटे में 1700 नए मामले

किसे नहीं खाने हैं अरबी के पत्ते ?

डॉक्टर की सलाह के बिना इन पत्तों का सेवन सही है इसलिए इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेना चाहिए। विशेष स्थितियों बिलकुल नहीं करना है सेवन

  • किडनी के मरीज
  • ऑक्सलेट सेंसिटिविटी वाले लोग
  • गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे
  • किसी भी क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित लोग

ज़्यादा खाने पर साइड इफेक्ट्स

अरबी के पत्तों का के ज्यादा सेवन से भी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हफ्ते में 1-2 बार से ज़्यादा इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

  • गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द
  • गले में जलन या खुजली

अरबी के पत्ते मानसून में न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत भी देते हैं। बस सही तरीका अपनाकर और सीमित मात्रा में सेवन कर आप इसका उचित लुत्फ उठा सकते हैं।