रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि छटपटाने की जरूरत नहीं है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कुछ पद खाली रहते हैं, जरूरत होगी तो मुख्यमंत्री तय करेंगे। मंत्रिमंडल अपना काम कर रहा है, सब कुछ व्यवस्थित है।

पंचायत स्तर पर घुसपैठ रोकने की तैयारी

डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार पंचायतों में बाहरी लोगों की घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए पलायन पंजी नाम की नई व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसका मकसद गांवों में मूल निवासियों और बाद में आकर बसने वालों के बीच स्पष्ट रिकॉर्ड तैयार करना है। उन्होंने कहा, फैसला अभी नहीं हुआ है, पर गंभीर चर्चा चल रही है। पंचायतों में पहले से 16 तरह की पंजियां होती हैं, उसी में एक और जोड़ी जा सकती है। इस व्यवस्था के ज़रिए गांव में अचानक आए बाहरी लोगों की पहचान करना आसान होगा।

See also  IIM रायपुर के डायरेक्टर राम कुमार काकानी ने पद दिया इस्तीफा, फैसले के पीछे बताई ये वजह!

अधिकारियों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई होगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप पर विजय शर्मा ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा, अगर कोई अधिकारी जनता या जनप्रतिनिधियों से गलत व्यवहार करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। ये केवल राजनीतिक मसला नहीं, सामान्य नागरिकों की भी सुरक्षा का सवाल है। किसी को भी मनमानी की छूट नहीं दी जाएगी।

तोमर बंधुओं पर बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत भर थी

तोमर बंधुओं के ठिकानों पर बुलडोजर चलने के बाद उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, यह तो बस शुरुआत है, आगे और भी कानूनी कार्रवाइयां होंगी। न्यायालय द्वारा तय मापदंडों के तहत ही सब कुछ होगा।

सावन के तीसरे सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा के प्रसिद्ध भगवान भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी मौजूद हैं। रायपुर स्थित स्टेट हैंगर से रवाना होने से पहले हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर में सीएम साय श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। भोरमदेव दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

See also  Bijapur Naxal Encounter:भैरमगढ़ के केशकुतुल इलाके में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद