टीआरपी डेस्क। बारिश के मौसम में अक्सर फोन भीग जाने की घटनाएं सामने आती हैं। गलती से जेब में रखा मोबाइल पानी में भीग जाए तो घबराहट होना लाज़मी है। लेकिन सही वक्त पर अगर सही कदम उठाए जाएं, तो फोन को पूरी तरह बचाया जा सकता है।
तुरंत बंद करें मोबाइल
अगर फोन बारिश में भीग जाए, तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद करना चाहिए। चाहे फोन काम कर रहा हो या नहीं, पावर बटन दबाकर उसे तुरंत स्विच ऑफ करना ही फोन की सुरक्षा के लिए उचित होगा। चालू फोन में करंट का प्रवाह होता है, जो नमी के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा सकता है।
SIM, मेमोरी कार्ड और बैटरी निकालें
फोन बंद करने के बाद सबसे पहले सभी रिमूवेबल पार्ट्स जैसे SIM कार्ड, मेमोरी कार्ड और बैटरी निकलने की स्थिति में उसे भी निकाल देना चाहिए। साथ ही कवर या बैक केस भी हटा दें ताकि अंदर की नमी बाहर निकल सके।
साफ कपड़े से पोंछें, हड़बड़ी न करें
फोन को किसी साफ और सूखे कपड़े या पेपर टॉवल से धीरे-धीरे पोंछें। ध्यान रखें कि फोन को झटका न दें और ज्यादा न हिलाएं। फोन को ज्यादा हिलाए जाने पर अंदर गया हुआ पानी फैल सकता है। हेयर ड्रायर या ओवन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
‘चावल में डालो’ ट्रिक ना आज़माएं
अक्सर सुना होगा कि फोन को चावल में डाल दें, लेकिन ये तरीका पूरी तरह से सही नहीं है। चावल से निकलने वाला स्टार्च फोन के पोर्ट में फंस सकता है और ज्यादा नुकसान कर सकता है|
सिलिका जेल पैकेट्स सबसे असरदार
अगर आपके पास सिलिका जेल पैकेट्स हैं, जो अक्सर शू बॉक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलते हैं। तो फोन को इनके साथ एयरटाइट डिब्बे या ज़िप लॉक बैग में रख दें। ऐसा करने पर ये नमी को तेजी से सोख लेता है|
हवादार जगह में रखें, लेकिन धूप में नहीं
अगर सिलिका नहीं है तो फोन को ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा फ्लो हो। चाहें तो पंखे के सामने रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे डायरेक्ट हीट, हीटर या धूप से फोन को दूर रखना ही श्रेयस्कर है|
48 से 72 घंटे का दें समय
फोन को 2 से 3 दिन तक वैसे ही छोड़ दें। बार-बार चेक न करें। जल्दी ऑन करने की गलती भारी पड़ सकती है और फोन पूरी तरह से खराब हो सकता है|
चार्ज में बिलकुल न लगाएं
फोन के सूख जाने के बाद उसे ऑन करें और चलू नहीं होने पर एक्सपर्ट के पास ले जाएं। चार्जर लगाने की गलती बिलकुल न करें। स्क्रीन ब्लिंक करना या आवाज न आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत किसी भरो|सेमंद मोबाइल रिपेयर सेंटर पर जाएं|
बरतें सावधानी
यदि आप बारिश या पानी वाली जगहों पर फोन इस्तेमाल करते हैं, तो वाटरप्रूफ केस का उपयोग जरूर करें। ये आपके डिवाइस को सुरक्षित रखने का सबसे आसान और असरदार तरीका है|



