टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज (मंगलवार) सुबह से सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान में शामिल जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह सर्चिंग अभियान नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान इलाके में चलाया जा रहा था, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), और विशेष कार्य बल (STF) के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस ऑपरेशन में एक नक्सली के मारे जाने की भी सूचना मिली है। फिलहाल, सुकमा जिले में यह मुठभेड़ जारी है और इलाके में स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए SP और CRPF के डीआईजी लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

See also  ब्लैक, व्हाइट, येलो फंगस: जानें क्या है तीनों फंगल इंफेक्शन में अंतर, कैसे करें इनकी पहचान

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।