कोरबा। जिले में भारी बारिश के चलते एक बड़ी दुर्घटना हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक पुराना कुआं अचानक जमींदोज हो गया। घटना में एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दब गए। मलबे में दबने वालों में 65 वर्षीय छेदू राम श्रीवास, 53 वर्षीय कंचन बाई श्रीवास और 30 वर्षीय गोविंद श्रीवास शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच तीनों सदस्य कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की जमीन धंस गई और 3 गड्ढे में समा गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत हो चुकी है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं।

See also  CG NEWS : बेरोजगारी भत्ता को लेकर सियासत गर्म, भाजयुमो करेगी प्रदर्शन

भारी बारिश चलते हुआ हादसा

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे कुएं की मिट्टी बैठ गई और यह हादसा हो गया। प्रशासन की ओर से अब आसपास के पुराने कुओं और अन्य जोखिम भरे स्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

कटघोरा TI धरम नारायण तिवारी ने बताया कि बीती रात परिवार के लोग 10 बजे तक टीवी देख रहे थे और सुबह धंसे कुआं के पास उनके चप्पल तैर रहे है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा कि वो लोग मलबे में धंस गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।