रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को क्रेडा के वेंडर्स ने शिकायत की है कि क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी उनसे 3% कमीशन की मांग कर रहे है और नहीं देने पर कार्यों की जांच कराने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है।

शिकायत की जानकारी
वेंडर्स ने शिकायत में बताया कि वे क्रेडा में विगत कई सालों से वेंडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी के द्वारा उनके निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से 3% कमीशन की मांग की जा रही है।
CM सचिवालय की कार्रवाई
CM सचिवालय ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और ऊर्जा सचिव से रिपोर्ट मांगी है। जबकि क्रेडा के चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी ने अपने खिलाफ शिकायत को आधारहीन और फर्जी करार दिया है।



