रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी सांसदों की फैक्ट फाइंडिंग कमिटी की 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की टीम मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। सांसदों ने मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार ननों से दुर्ग जेल में जाकर मुलाकात की।
सांसदों ने की निंदा
सांसद बेन्नी बेहनन, फ्रांसिस जॉर्ज और एनके प्रेमचंद्रन ने नन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। केरल के सांसद बेनी बेहनान ने आरोप लगाया कि देशभर में अल्पसंख्यकों को योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “दोनों नन मेरे ही लोकसभा क्षेत्र की हैं और मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। न तो यहां कोई धर्मांतरण हुआ और न ही मानव तस्करी। यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।”
इस टीम में शामिल हैं:
- फ्रांसिस जॉर्ज – सांसद, लेफ्ट
- एनके प्रेमचंदन – सांसद, आरएसपी
- सप्तगिरि शंकर उल्का – सांसद, कांग्रेस
- बेनी बेहानन – सांसद, कांग्रेस


