जबलपुर.रायपुर इंटरसिटी 3 अगस्त से, आठ घंटे का सफर होगा, यहां देखें शेड्यूल

Jabalpur-Raipur Intercity: रायपुर। भारतीय रेलवे ने जबलपुर से रायपुर के बीच पहली इंटरसिटी ट्रेन 3 अगस्त से शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये इंटरसिटी रोजाना जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और करीब 8 घंटे के सफर के बाद दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Jabalpur-Raipur Intercity: बता दें कि रायपुर से जबलपुर के बीच वर्तमान में एकमात्र ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस चलती है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई इंटरसिटी ट्रेन के चलने से यह दबाव कम होने और यात्रियों को आसानी से टिकट मिल पाने की उम्मीद है।

Jabalpur-Raipur Intercity: लंबे समय से था इंतजार

अब रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जबलपुर मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जबलपुर से चलकर इंटरसिटी सुबह 6.10 पर मदन महल पहुंचेगी। मदन महल से 6.12 बजे रवाना होकर बालाघाट और गोंदिया होते हुए रायपुर आएगी।

Jabalpur-Raipur Intercity: इंटरसिटी में 15 कोच होंगे

See also  कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान : किसानों से मुलाकात की पूर्व सीएम बघेल ने, धान का उठाव नहीं होने से खरीदी बंद होने की जताई आशंका

रक्षाबंधन से पहले नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मदन महल-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसी चेयर कार, 4 आरक्षित सेकेंड क्लास कोच, 8 सेकेंड सिंपल जनरल कोच, 1 एसएलआर, और 1 जनरेटर कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच होंगे।