टीआरपी डेस्क। मॉनसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई बीमारियों की दस्तक भी देता है। नमी, गंदा पानी, मच्छर शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं। इस मौसम में अपने और अपनों को सेहत का ख्याल रखना बेहद ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  1. साफ पानी ही पीएं, वरना बीमारियों को मिलेगा न्योता
    नई रिसर्च के अनुसार, मॉनसून में टाइफाइड, हैजा और गैस्ट्रो जैसी बीमारियां दूषित पानी से फैलती हैं।
    क्या करें:
  • उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं
  • स्ट्रीट फूड से परहेज करें
  • नींबू, अदरक और काला नमक मिलाकर पानी पिएं — यह इम्यूनिटी बढ़ाता है

इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत
2024 की एक स्टडी के मुताबिक, विटामिन C, D और जिंक से भरपूर डाइट मॉनसून में संक्रमण से बचाती है।
डाइट में शामिल करें:

    • संतरा, नींबू, आंवला
    • हरी सब्जियां
    • अदरक, लहसुन और हल्दी
    • तुलसी, काली मिर्च और अदरक का काढ़ा
    See also  दहेज की मांग, पिता की क्रूरता, 8 महीने के मासूम को उल्टा लटकाया, देखें वीडियो…

    मच्छरों से बचना है जरूरी

    • WHO के आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर साल मॉनसून के दौरान डेंगू और मलेरिया के केस बढ़ते हैं।
    • बचाव के उपाय:
      • मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें
      • घर के आसपास पानी जमा न होने दें
      • कूलर और गमलों का पानी हर 2-3 दिन में बदलें

      स्किन और फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें?
      बारिश में भीगना तो अच्छा लगता है, लेकिन नमी फंगल इंफेक्शन को बढ़ावा देती है।
      ध्यान दें:

      • भीगने पर तुरंत नहाएं और स्किन को सूखा रखें
      • कॉटन के हल्के कपड़े पहनें
      • स्किन पर एंटी-फंगल पाउडर लगाएं

      दिल के मरीज रहें सतर्क
      मॉनसून में उमस दिल पर दबाव बढ़ाती है, खासकर हृदय रोगियों के लिए।
      क्या करें:

      • रोज़ाना मेडिटेशन करें
      • गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं
      • समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें

      नोट : यह खबर इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर्स से सलाह ले सकते है।

      See also  Health Tips : सर्दियों में रोज खाएं तिल और गुड़, दूर होंगी 7 बड़ी परेशानियां…