टीआरपी डेस्क। Health Tips : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को अतिरिक्त गर्माहट और पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप रोजाना तिल और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होगा।

आयुर्वेद की मान्यता

तिल और गुड़ दोनों ही आयुर्वेद में बेहद लाभदायक माने गए हैं। इनका सेवन शरीर को भीतर से गर्म रखता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। आइए जानते हैं, सर्दी के दिनों में इन दोनों का सेवन कैसे 7 परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है।

  • इम्यून सिस्टम को रखे मजबूत

तिल में जिंक, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। वहीं गुड़ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और संक्रमण से बचाव करता है।

  • हड्डियों को बनाए मजबूत

तिल में मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और जकड़न की समस्या इससे काफी हद तक कम होती है।

  • सर्दी-जुकाम से राहत
See also  कोरोना से ठीक हुए डायबिटीज मरीजों में ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा, अबतक 10 राज्यों में फैली बीमारी

गुड़ शरीर को गर्म रखता है और गले की खराश या खांसी-जुकाम में राहत देता है। यदि आप गुड़ को तिल या अदरक के साथ खाते हैं, तो यह घरेलू इलाज सर्दी-जुकाम के लिए बहुत असरदार है।

  • पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

तिल और गुड़ दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना भोजन के बाद थोड़ा गुड़ खाने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है।

  • स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं। इसका नियमित सेवन त्वचा की नमी बनाए रखता है और बाल झड़ने में कमी आती है।

  • एनर्जी लेवल बढ़ाएं

सर्दियों में अक्सर लोग सुस्ती और थकान महसूस करते हैं। तिल और गुड़ का सेवन शरीर को एनर्जी देता है और दिनभर एक्टिव बनाए रखता है।

  • महिलाओं के लिए खास फायदेमंद

तिल और गुड़ का सेवन मासिक धर्म की अनियमितताओं और दर्द में राहत देता है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में भी मदद करता है।

See also  किसानों से हो रही थी अवैध वसूली, सहकारी बैंक का शाखा प्रबंधक किया गया निलंबित

कैसे करें सेवन ?

Health Tips : तिल और गुड़ को मिलाकर स्वादिष्ट लड्डू बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है या फिर चाय के बाद एक टुकड़ा गुड़ और एक चम्मच भुने तिल का सेवन करना भी अच्छा तरीका है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।