टीआरपी डेस्क। CGPSC SSE Exam 2025 Notification : राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 16 से 19 मई 2026 निर्धारित की गई हैं।

पदों का विवरण

पोस्ट नामकुल रिक्तियां
उप समाहर्ता14
पुलिस उपाधीक्षक28
राज्य कर सहायक आयुक्त10
जिला आबकारी अधिकारी2
श्रम अधिकारी2
जिला रजिस्ट्रार3
रोजगार अधिकारी3
सहायक निदेशक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी4
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ग्रेड ‘बी’18
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ग्रेड ‘सी’29
बाल विकास परियोजना अधिकारी5
अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी15
नायब तहसीलदार51
वाणिज्यिक कर निरीक्षक16
आबकारी उप-निरीक्षक11
उप-पंजीयक12
सहायक जेलर6
कुल238

1 दिसंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 दिसंबर रात 11:59 बजे तक चलेगी। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अदा करना होगा।

See also  बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान का निर्माण कार्य 6 साल से गड्ढे तक सिमटा, IGKV ने संस्कृति विभाग से 10 एकड़ जमीन वापस मांगी

डिप्टी कलेक्टर के 14, डीएसपी के 28 तथा नायब तहसीलदार के 51 पद सहित कुल 17 विभागों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 31 दिसंबर दोपहर 12 बजे से 2 दिसंबर रात 11:59 बजे तक बिना शुल्क के किया जा सकता है। इसके बाद 3 से 5 दिसंबर तक 500 रुपये शुल्क के साथ संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष के परीक्षार्थी भी आवेदन के लिए पात्र रहेंगे। आयु सीमा सामान्यतः 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इस विज्ञापन में आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में प्रीलिम, मेंस और इंटरव्यू शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन अवश्य करने की सलाह दी गई है।