CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, वे विदेश में बसे छत्तीसगढ़वासियों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

CG News: इसी कड़ी में ओपी चौधरी ने रविवार को शिकागो में उन्होंने NRI कम्युनिटी के साथ संवाद किया। इस मुलाकात की जानकारी वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में अमेरिका और कनाडा से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके लोग पहुंचे।

CG News: मंत्री चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ उदीयमान भारत की विस्तृत व्याख्या की। साथ ही, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सात समुंदर पार रह रहे सभी छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के विकास में हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को छत्तीसगढ़ की प्रगति से जोड़ना और उनके सहयोग से राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।


