रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर कोर्ट ने दोबारा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह फैसला आज उनकी पहली न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर सुनवाई के दौरान लिया गया। अब अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।
बता दे कि, ईडी ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था, जहां उनसे घोटाले से जुड़े पैसों के लेन-देन और कथित नेटवर्क के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद 22 जुलाई को उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जिसकी अवधि आज यानी 4 अगस्त को समाप्त हुई।


