कोंडागांव। जिले के बयानार स्थित CAF के कैंप में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जवान के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसर जांच में जुटे हुए हैं और जवान ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह बयानार CAF कैंप में पदस्थ था। आज सुबह जवान के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आस-पास मौजूद अन्य जवानों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो दिनेश सिंह की मौत हो चुकी थी। दिनेश सिंह ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी थी। वहीं जवान दिनेश सिंह चंदेल की आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे कैंप में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं और जवान की आत्महत्या का कारण ढूंढने में लगे हुए हैं।

See also  अगर आप भी करना चाहते हैं नकली दवाओं और कॉस्मेटिक्स की शिकायत, इस नंबर पर करें कॉल