टीआरपी डेस्क। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI द्वारा दर्ज एक मामले में जैन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने माना कि जांच में उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। यह मामला PWD में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा था।

कोर्ट की टिप्पणी के अनुसार, केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने कहा कि मामले में आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार का कोई संकेत नहीं मिला और उपलब्ध सामग्री आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पर्याप्त नहीं है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी पर आरोप लगाने के लिए ठोस और भरोसेमंद सबूत होने चाहिए, महज शक से किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

यह मामला साल 2019 से जुड़ा है, जब दिल्ली सरकार के विजिलेंस विभाग ने 29 जुलाई को एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि PWD में नियमों को ताक पर रखकर प्रोफेशनल्स की भर्ती की गई। इसके बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की थी।

See also  Indigo Flight Ticket Price Hike: इंडिगो की फ्लाइट अब ₹10,000 तक महंगी, आज रात से लागू हुईं नई दरें! देखें छत्तीसगढ़ से जाने वाली फ्लाइट्स का नया रेट चार्ट

कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की तरफ से लगाए गए झूठे और बेतुके आरोप अब कोर्ट में टिक नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन पर दर्ज केस की कई सालों तक जांच के बावजूद CBI कोई भ्रष्टाचार साबित नहीं कर सकी और अब कोर्ट ने मामला बंद कर दिया है। भारद्वाज ने बीजेपी से सत्येंद्र जैन से माफी मांगने की भी मांग की।

https://x.com/Saurabh_MLAgk/status/1952324131774501236?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1952324131774501236%7Ctwgr%5Ef60fe7fd8bd365f6f9707e5f4e7d8c2d3fe377a7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Fdelhi%2Fother-news%2Fsatyendar-jain-gets-major-relief-in-cbi-case-court-closes-case-due-to-lack-of-evidence%2Farticleshow%2F123097368.cms