बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जंगल के अंदरूनी इलाके में हो रही है, जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं, और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

See also  स्कूली विद्यार्थियों को हिंसा की आग में झोंक रहे नक्सली