बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। एनटीपीसी के सीपत स्थित प्लांट में बुधवार को एक 60 टन वजनी ऐश टैंक के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में वार्षिक मरम्मत का कार्य चल रहा था। अचानक टैंक गिरने से वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।

हादसे की खबर मिलते ही प्लांट प्रशासन, पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिनमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए नया कानून बनाने की तैयारी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा