छाल (रायगढ़)। यहां के सरकारी स्कूल से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात प्रकाश साहू के खिलाफ छात्रों ने लिखित शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि विद्यालय परिसर में अपने दोस्तों के साथ महफ़िल सजाकर शराब पी रहे चपरासी को जब मना किया गया तो उलटे वह उनसे भिड़ गया और गाली-गलौच करने लगा। अब छात्रों ने मामले की लिखित शिकायत की है।

छात्रों ने यह शिकायत कलेक्टर के नाम पर लिखी है और भृत्य पर कार्यवाही की मांग की है। इस वाकये से संबंधित वीडियो भी सामने आया है जिसमें भृत्य कुछ बाहरी लोगों के साथ शाला परिसर परिसर में शराब पीते हुए दिखाई दे रहा है और मना करने पर ये सभी बच्चों के साथ गाली गलौच करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी मिली है कि यहां की छात्राओं ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य संतराम खूंटे को आप बीती बताई, जिसके बाद जनपद सदस्य ने इस कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा।

See also  BREAKING : रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष होंगी मीनल चौबे, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सरकारी विद्यालयों में अब तक शिक्षकों के मदिरापान की ख़बरें आती रही हैं, मगर इस बार स्कूल का स्टाफ अपने दोस्तों के साथ मदिरापान करते पकड़ा गया। बहरहाल ये तय है कि इस कर्मचारी के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा, मगर जिस तरह की हरकत इस कर्मचारी और उसके साथियों ने की है, उसकी पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।