• 7 अगस्त को रायपुर से होगी शुरुआत

रायपुर। मितानिनों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेशभर की मितानिन नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन की शुरुआत करेंगी।

संभागवार प्रदर्शन की योजना

मितानिनों की अलग-अलग तारीखों पर संभागवार प्रदर्शन की योजना है। 7 अगस्त को रायपुर संभाग की मितानिन प्रदर्शन करेंगी। मितानिन संघ की प्रवक्ता सपना चौबे ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- वादों को सरकार अब तक नहीं निभा सकी। मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को एनएचएम के तहत लाने का वादा था। मगर पूरा नहीं होने से मितानिनों में भारी नाराज़गी है। जिसके कारण अब हम आन्दोलन करने को मजबूर हैं।

इन तारीखों में होगा प्रदर्शन

8 अगस्त को दुर्ग संभाग की मितानिन आंदोलन करेगी, वहीं 9 अगस्त को बिलासपुर, 10 अगस्त को सरगुजा, इसके साथ ही बस्तर संभाग की मितानिन अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी।

See also  UNLOCK IN RAIPUR : रायपुर में फिर से रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, पेट्रोल पंप व मेडिकल निर्धारित समय का करेंगे पालन, जुर्माना जारी-उल्लंघन पर होगी कार्यवाही, देखें आदेश