टीआरपी डेस्क। एक्टर और डांसर राघव जुयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे साक्षी मलिक को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि साक्षी मलिक गुस्से में राघव के बाल खींचती हैं। फिर राघव उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। वहां मौजूद दो अन्य लोग दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़े के बाद साक्षी रो रही है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद राघव और साक्षी दोनों ने सफाई दी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि, वीडियो में जो नजर आ रहा है, यह एक प्रैक्टिस का हिस्सा है।
वहीं साक्षी ने भी फैंस हो बताया कि, यह एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन के का सीन था। उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, यह हाल ही में हुए एक एक्टिंग प्रैक्टिस सेशन का एक सीन था। किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। बस चार कलाकार एक परफॉर्मेंस पर काम कर रहे थे। उम्मीद है आप समझ गए होंगे’। इसके अलावा राघव जुयाल ने भी सफाई दी है। राघव जुयाल ने लिखा कि, ‘बस एक अच्छा एक्टर बनने की प्रैक्टिस है। यह हमारी स्क्रिप्ट सीन का हिस्सा था’।
देखें वायरल वीडियो


