दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नशे में धुत एक युवती के साथ पहले दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

नशे में धुत्त थी युवती

25 जुलाई को पालनार के बाजार में गई युवती देर शाम तक घर नहीं लौटी थी। बताया जा रहा है कि उसने शराब पी रखी थी और घर लौटने की स्थिति में नहीं थी। इसी बीच गांव के एक युवक भीमाराम मरकाम ने उसे देखा और उसकी नीयत डगमगा गई। उसने पहले युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और युवती के विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल से हमला कर दिया।

रात भर बारिश में पड़ी रही घायल युवती

युवती के साथ दुष्कर्म और उस पर हमला करने के बाद आरोपी भीमाराम मरकाम मौके से भाग खड़ा हुआ और युवती को घायल अनस्था में मौके पर ही छोड़ दिया। युवती रातभर घायल अवस्था में बारिश में पड़ी रही और सुबह उसकी मौत हो गई। अगले दिन ग्रामीणों ने युवती की नग्न लाश देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

See also  Cyclone Forecast: आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना

आरोपी गिरफ्तार

जांच में पुलिस को भीमाराम पर शक हुआ। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने माना कि उसने दुष्कर्म के बाद युवती पर हमला किया और वहां से भाग गया। पुलिस ने उसे दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।