टीआरपी डेस्क। दिल्ली के हरीनगर में आज (शनिवार) सुबह बारिश के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक दीवार गिरने से आठ लोग दब गए। यह हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल पर हुआ। घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 6 और 7 साल की बच्चियां भी शामिल हैं।

इस हादसे की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट, ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि दीवार गिरने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद झुग्गियों को खाली करवा दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही थी, जिससे दीवार का मलबा गिर पड़ा।

See also  CWG 2022 IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना ने चौका जड़ जिताया मैच