झारखंड में रेल हादसा, दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी ट्रेंनें रद्द

Train Accident In Jharkhand: रांची/चांडिल। झारखंड के चांडिल में शुक्रवार सुबह 4:15 बजे आद्रा रेल मंडल के चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोल संख्या 375/22 के पास दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. टक्कर के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

Train Accident In Jharkhand: मिली जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना किन कारणों से हुई है, फिलहाल इसे लेकर रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

Train Accident In Jharkhand: इस रूट की ट्रेनें हुईं रद्द

इस हादसे के बाद चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल रेलवे विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके स्थल पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही राहत और मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।

See also  अलर्ट: एक्सपर्ट का दवा- इस वजह से भविष्य में फैल सकती है कोरोना से खतरनाक महामारी