रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें राज्य के 25वें स्थापना दिवस के रजत महोत्सव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने, राजस्व विभाग के ई-कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, एग्रीस्टेक के माध्यम से किसानों के पंजीयन और फार्मर आईडी निर्माण को बढ़ावा देने, साथ ही 15 अगस्त से शुरू होने वाले खरीफ फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण को 30 सितंबर तक पूरा करने के लक्ष्य पर मंथन किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अनोखे SCAM के विरोध में प्रिंटिंग कारखाने में भाजपा नेताओं की दबिश, किताबें और सरकारी कागज के रोल बरामद