नई दिल्ली। दिनभर काम करने के बाद एक व्यक्ति को फिट रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद की जरुरत होती हैं। लेकिन कई लोग नींद न आने की समस्या से जुझते हैं, तो कोई बुरे सपना का सामना करते है। जिसके कारण अगले सुबह स्ट्रेस में गुजरते है । साथ ही दिनभर निगेटिविटी बनी रहती है। ऐसे में हमें सोने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखना होता है। जिससे हमारा दिनचर्या अच्छे से बीत सकें। तो चलिए जानते हैं वो आदतें जिनसे हमें सोने के ठीक पहले करने से बचना चाहिए।

जंक फूड

जैसे जैसे हमारी व्यस्तताएं बढ़ती जा रही हैं, वैसे वैसे दिनचर्या में जंकफूड का सेवन भी बढ़ता जा रहा है। जंक फूड का अधिक सेवन वैसे ही हमारे स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता, वहीं, रात के खाने में जंक फूड का सेवन सेहत के लिए और भी घातक साबित हो सकता है। यह आपको परेशानी में डाल सकता है। इसके सेवन से एक तो आपकी नींद प्रभावित होगी वहीं, आपका वज़न भी तेजी से बढ़ेगा। इसलिए रात में हमें हमेशा सादा और संतुलित भोजन ही करना चाहिए।

See also  राम भक्त केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला: मुफ्त में कराई जाएगी अयोध्या के राम मंदिर की यात्रा, भिखारी के बच्चे को भी मिलेगी अच्छी शिक्षा, जानें CM की रामराज्य परिकल्पना

खाने के तुरंत बाद सोना

अक्सर काम में व्यस्तता के चलते लेट घर आने वाले लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही थकान के कारण सोने चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा खाया हुआ भोजन हमें काफी नुकसान पहुंचा सकता है। रात को खाना खाते ही सोने की आदत रहने वालों वज़न तो बढ़ता ही है, साथ ही उन्हें एसिडिटी की समस्या भी रहने लगती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। हमेशा याद रखें कि, रात का भोजन करने से सोने के बीच में कम से कम 3 घंटे का समय रहना चाहिए।

ज्यादा भोजन करना

ज्यादा काम के कारण लोग दिन में भरपेट खाना नहीं खाते, कुछ लोग तो दिन में खाना ही नहीं खाते। इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो तुरत-फुरत जंक फूड खाकर ही दिन गुजार लेते हैं, पर ऐसे लोगों को दिनभर में एक समय तो पेट भर भोजन करने की आवश्यक्ता रहती ही है।

See also  राजधानी के लाभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप, PHC को बनाया गया अस्थायी अस्पताल

ऐसे में काम से घर लौटकर ये दिन की कसर भी पूरी करते हुए भरपेट भोजन कर लेते हैं। लेकिन, रात के समय कभी भी ना तो भारी या गरिष्ठ भोजन करना चाहिए और ना ही पेट भरके भोजन करना चाहिए। रात में अधिक भोजन करने से हमारे शरीर में कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन तो बढ़ता ही है, साथ में डाइबिटीज़ और हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।

खाने के बाद चाय पीना

कई लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। भोपाल में तो जैसे इसका खास ट्रेंड है। खाने का बाद चाय पीने के पीछे लोगों का तर्क ये भी होता है कि, इससे मूंह की गरिष्ठता और ऑइल साफ हो जाता है, जिसके कारण बार बार प्यास नहीं लगती। लेकिन मेडिकल साइंस खाने के बाद चाय या कॉफी पीने को गलत ठहराता है।

See also  सुकमा: सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

इसके मुताबिक खाना खाने के बाद मूंह की ग्रंथियों से एक खास तरह की लार विकसित होती है, जिसे एसिड भी कहते हैं। ये पेट में जाकर उसमें मौजूद खाने को पचाने का काम करती है, लेकिन चाय में मिश्रित शुगर और पत्ती में मिश्रित निकोटिन पेट में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ा देता है, जिसके कारण एसिड खाने को पचाने में असमर्थ हो जाता है। इसके कारण कुछ दिनों में व्यक्ति को अपच की समस्या होने लगती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।