रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी स्थित पीएम आवास कॉलोनी संकल्प सोसाइटी में डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। यहां कैंप के दौरान 5 और मरीज मिले। आप तक यहां मरीजों की संख्या 25 से भी ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य और नगर निगम के अमले द्वारा मौके पर पहुंच कर लोगों के इलाज की व्यवस्था की गई।

डायरिया से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। मरीजों में 6 माह के बच्चे समेत गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

निगम की व्यवस्था में खामियां

गौरतलब है कि सोसाइटी के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर बीते चुनाव से पहले निगम मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था। तब निगम कमिश्नर स्वयं अगले ही दिन मौके पर गए थे, हालांकि उनके दिशा-निर्देश के बावजूद व्यवस्थाएं अब तक ठीक नहीं की जा सकी हैं। जिसका परिणाम सामने है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Stock Market Holiday : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएगा स्टॉक मार्केट, ढाई बजे के बाद खुलेगा बाजार