रायपुर। VIP रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विशेष टीम युवा कांग्रेस के 100 चुनिंदा कार्यकर्ताओं को गोपनीय प्रशिक्षण दे रही है। यह कैंप मंगलवार से शुरू हुई है जिसका आज अंतिम दिन है। आज अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी ट्रेनिंग कैंप में पहुंच सकते है।

राजस्थान और तेलंगाना में ऐसे ट्रेनिंग कैंप के बाद अब छत्तीसगढ़ में यह आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह सिर्फ संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलनों की तैयारी भी है।

ट्रेनिंग में ज्यादातर प्रतिभागी ST, SC और OBC वर्ग से हैं। उन्हें संविधान, कानून और जनहित के मुद्दों पर जागरूकता के साथ-साथ ग्राउंड लेवल रणनीति सिखाई जा रही है। कैंप में प्रभात फेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और टीम वर्क से जुड़े सत्र भी रखे गए हैं।

गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन जमा कर लिए गए हैं और किसी को भी फोटो या वीडियो लेने की अनुमति नहीं है। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग सेशन चल रहे हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं को नेतृत्व, संगठन प्रबंधन और जनसंपर्क की कला सिखाई जा रही है।

See also  मैनपाट दुल्हन सी लगती, मानो ओढ़ी चुनर धानी हो, मंत्री अमरजीत भगत ने कवि के अंदाज में की मैनपाट की खूबसूरती की तारीफ