रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साय कैबिनेट में 3 नए मंत्रियों की एंट्री की तैयारी पूरी हो चुकी है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी मंजूरी मिल गई है। नए चेहरों को शामिल करने के लिए सामाजिक फार्मूला भी तय कर लिया गया है। हालांकि, स्पष्ट किया गया है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होगा, बल्कि केवल नए सदस्य जोड़े जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार 21 अगस्त से पहले बस्तर, सरगुजा और रायपुर-दुर्ग संभाग से एक-एक विधायक को मंत्री पद दिया जा सकता है। इनमें OBC, ST और SC तीनों वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।

हरियाणा फार्मूले के तहत होने वाले इस विस्तार में जिन नामों की चर्चा तेज है, उनमें पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक पुरंदर मिश्रा और खुशवंत साहेब शामिल हैं।

भाजपा इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बेहद सतर्क है और किसी भी वर्ग को नाराज़ किए बिना संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से नए मंत्रियों के चयन में समय लग रहा है।

See also  खुशखबरी: SAIL के हर कर्मचारी को मिलेगा 21 हजार बोनस, 59 हजार को मिलेगा लाभ, 9 अक्टूबर तक खाते में जमा हो जाएगी रकम