इंदौर। अपने बयानों से सुखिर्यों में रहने वाले मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। SIR पर बयान देते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, “राहुल जी, आपने लोकसभा चुनाव में संविधान का नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन इस बार यह नैरेटिव चलने वाला नहीं है। आपके चेहरे पर कालिख पुतने वाली है और देश की जनता आपको पहचान चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ किया है कि, ये एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इसे रोका नहीं जा सकती। बल्कि आज़ादी के बाद से ही चुनाव आयोग द्वारा नियमित रूप से की जाती रही है। वोटर लिस्ट में राहुल गांधी के नाम दर्ज होने को लेकर निशाना साधते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, “जब आपकी मां इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब वोटर लिस्ट में उनका नाम कैसे दर्ज हुआ? क्या यह वोट की चोरी नहीं थी? कांग्रेस घुसपैठियों को घुसेड़कर उनसे अपने पक्ष में मतदान करवा रही है। यह सीधा-सीधा देश के साथ गद्दारी है।”

See also  महाराष्ट्र पर सुप्रीम फैसला: बहुमत परीक्षण का आदेश, जानें- रखीं क्या शर्तें

वीडियो संदेश जारी करते हुए विजयवर्गीय ने कहा- “SIR के तहत मृत व्यक्तियों के नाम, डुप्लीकेट नाम या राज्य छोड़ चुके मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं और नए योग्य लोगों के नाम जोड़े जाते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन कांग्रेस इसे झूठा नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रही है। राहुल गांधी जवाब दें कि आपकी मां जब इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़ा?”