नई दिल्ली। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। इस बीच भारतीय टीम को लेकर कई पूर्व खिलाड़ी अपनी राय दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा टीम का ऐलान किया है। हरभजन की इस टीम में कई हैरान करने वाले फैसले देखने को मिले हैं।

उन्होंने संजू सैमसन, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे नियमित टी20 खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी है। वहीं, उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए रखने का सुझाव दिया है। हरभजन ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों पर भरोसा जताया है।

सबसे चौंकाने वाला नाम ऋषभ पंत का है, जिन्हें टीम में शामिल कर संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। हरभजन का मानना है कि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत या केएल राहुल में से किसी एक को मिलनी चाहिए।

See also  बॉलीवुड सेलेब्रिटी का पहला करवाचौथ, दीपिका से लेकर प्रियंका ने की खास तैयारी

तेज गेंदबाजी विभाग में उन्होंने मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को चुना है। सिराज को उन्होंने हालिया प्रदर्शन के आधार पर तरजीह दी है।

स्पिन गेंदबाजी में उन्होंने कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर चुना है, जबकि तीन स्पिन ऑलराउंडरों में रियान पराग, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

हरभजन ने एक इंटरव्यू में कहा कि केएल राहुल को भी शामिल किया जा सकता है, लेकिन वह केवल एक विकेटकीपर रखना चाहते हैं। ऐसे में राहुल और पंत में से किसी एक को चुनना होगा।

हरभजन सिंह की 2025 एशिया कप टीम: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

बता दे कि, टीम की आधिकारिक घोषणा 19 अगस्त को होने की संभावना है, और भारत का एशिया कप अभियान 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा।

See also  पावर सेक्टर में अत्याधुनिक लैब स्थापित करने के लिए राज्य शासन ने किया MOU

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।