Astronaut Shubhanshu Shukla: दिल्ली पहुंचे शुभांशु शुक्ला, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Astronaut Shubhanshu Shukla: नई दिल्ली। एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह International Space Station (ISS) की अपनी यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं। रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शुभांशु 15 जुलाई को अतंरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे थे। दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शुक्ला की पत्नी और बेटे सहित तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया।

Astronaut Shubhanshu Shukla: नासा के Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा शुभांशु शुक्ला

बता दें कि लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला का जिक्र किया था। शुभांशु शुक्ला नासा के Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। यह मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। शुक्ला 41 सालों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने थे।

See also  Project Antariksh Sangwari: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का किया शुभारंभ, एक्सिओम-4 मिशन के हीरो शुभांशु शुक्ला को देखकर झूमे रायपुर के युवा

Astronaut Shubhanshu Shukla: कौन हैं शुभांशु शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर, 1985 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने साल 2006 में इंडियन एयर फोर्स की फाइटर विंग में कमीशन हासिल किया। उनके पास 2,000 से ज्यादा उड़ान के घंटों का अनुभव है। वे अलग-अलग तरह के लड़ाकू विमान जैसे- Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, Jaguar, Hawk, Dornier और An-32 उड़ा चुके हैं। शुक्ला को 2024 में ग्रुप कैप्टन के पद पर प्रमोट किया गया था।