टीआरपी डेस्क। पश्चिम दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स की इमारत में आग लगने से तीन लोगों की जान चली गई। दोपहर करीब 3:08 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक दफ्तर में यह आग भड़की, जहां चार लोग फंस गए थे।

दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान 23 वर्षीय आयुषी, 21 वर्षीय अमनदीप कौर और एक युवक रवि की जान नहीं बचाई जा सकी। चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इमारत में आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इमारत तीन मंजिला है और इसमें एक बेसमेंट भी शामिल है। आग लगने की वजह से तीसरी मंजिल पर मौजूद लोग बाहर निकलने में असमर्थ रहे, जिससे यह त्रासदी हुई।

See also  Coronavirus Update: देश में कोरोना के नएमामलों में 7.5 फीसदी की गिरावट दर्ज, पिछले 24 घंटे में मिले 796 केस

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।