टीआरपी डेस्क: धनबाद जेल में कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसकी पहचान जितेंद्र रवानी के रूप में हुई। जो कि गोधर रवानी बस्ती का रहने वाला है। युवक ने पहले अपने हाथ पर आई लव यू बाबू और एक मैसेज लिखा. इसके बाद उसने जेल के अंदर खौफनाक कदम उठाया.गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, कैदी रेप और किडनैप की सजा काट रहा था. उसे 22 साल की सजा हुई थी.

युवक के पिता के मुताबिक, बेटे ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उसने अपनी प्रेमिका के प्रति प्यार का इजहार भी किया है. फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

क्या है पूरा मामला

लड़की को भगाकर ले गया था।  इस घटना के बाद लड़की के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। काफी दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया। उस समय लड़की चार माह की गर्भवती पाई गई थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद जितेंद्र को 22 साल की सजा सुनाई गई थी और वो पिछले एक साल से जेल में बंद था.

See also  Punjab bandh today: किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 150 ट्रेनें रद्द