रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने A+ ग्रेड दिया है। 5 अगस्त को NAAC की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और दस्तावेज़ों का क्रॉस वेरिफिकेशन किया। 5 से 7 अगस्त तक हाइब्रिड मोड में (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान टीम ने संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक, और शोध क्षमताओं का गहन परीक्षण किया, जिसके आधार पर A+ ग्रेड दिया गया। यह अगले पांच वर्षों तक मान्य रहेगा।

इससे पहले 2023 में विश्वविद्यालय को B++ ग्रेड प्राप्त हुआ था, जो कि 2016-17 से 2020-21 के शैक्षणिक वर्षों के आधार पर दिया गया था। उस ग्रेड से असंतुष्ट होकर विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया था। नियमानुसार, कोई भी संस्थान ग्रेडिंग से असहमति होने पर एक वर्ष बाद और कम से कम तीन महीने पहले पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। PRSU ने अगस्त 2023 में यह प्रक्रिया शुरू की।

पिछली बार जहां विश्वविद्यालय को 2.75 ग्रेड मिले थे, वहीं इस बार प्रदर्शन में सुधार करते हुए 3.35 ग्रेड प्राप्त हुआ है। नया मूल्यांकन 2019-20 से 2023-24 तक के सत्रों को ध्यान में रखकर किया गया है।

See also  भाजपाः पुलिस खूंखार होकर लोगों को संदेह के आधार पर कर रही प्रताड़ित!

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।